देश की खबरें | ‘इन-स्पेस’ ने शहरी विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े स्टार्ट-अप के लिए ‘सीड फंड’ योजना की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अंतरिक्ष नियामक ‘इन-स्पेस’ ने सोमवार को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके शहरी विकास और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्ट-अप के लिए ‘सीड फंड’ योजना’ की घोषणा की।
नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारत के अंतरिक्ष नियामक ‘इन-स्पेस’ ने सोमवार को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके शहरी विकास और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्ट-अप के लिए ‘सीड फंड’ योजना’ की घोषणा की।
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्रमाणीकरण केंद्र (इन-स्पेस) द्वारा शुरू की गई योजना, निजी क्षेत्र को सामाजिक लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगी।
‘इन-स्पेस’ के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा, ‘‘सीड फंड योजना स्टार्ट-अप की सक्रिय भागीदारी के साथ देश की अंतरिक्ष गतिविधि से जुड़ी क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास का एक हिस्सा है।’’
उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय अंतरिक्ष स्टार्ट-अप का सहयोग करने के लिए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर में लोगों और समुदायों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अभिनव अंतरिक्ष उत्पादों और सेवाओं को विकसित करना है।
योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
योजना के तहत चयनित स्टार्ट-अप को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके एक मूल विचार को प्रोटोटाइप में बदलने के लिए प्रारंभिक वित्त पोषण प्राप्त होगा।
‘इन-स्पेस’ की ‘सीड फंड’ योजना में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और नेटवर्किंग अवसरों को उपलब्ध कराने के अलावा एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)