देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में प्लंबर ने नाबालिग से उसके घर पर किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक प्लंबर ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक प्लंबर ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है और वह इलाके में प्लंबर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (16 वर्ष से कम उम्र की महिला से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू