देश की खबरें | ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में छात्रा से सामूहिक बलात्कार के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता की एक अदालत ने मंगलवार को यहां स्थित ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी तीन लोगों को 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोलकाता, आठ जुलाई कोलकाता की एक अदालत ने मंगलवार को यहां स्थित ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी तीन लोगों को 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अभियोजकों ने अनुरोध किया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा, जो कॉलेज का पूर्व छात्र और अस्थायी कर्मचारी है, और दो मौजूदा छात्र जैब अहमद तथा प्रमित मुखर्जी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए।

अलीपुर अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अनुरोध स्वीकार कर लिया। इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोप है कि 25 जून की शाम को ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की प्रथम वर्ष की छात्रा से संस्थान के परिसर में मिश्रा ने अहमद और मुखर्जी की मदद से बलात्कार किया था।

सरकारी वकील ने अदालत के समक्ष कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान अपराध के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर काम किया गया है।

यह भी कहा गया कि इस संबंध में कुछ प्रारंभिक फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, लेकिन जांचकर्ता फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने अदालत को बताया कि एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद, राज्य सरकार जांच के हित में आगे के पुलिस रिमांड के लिए अनुरोध कर सकती है।

मुख्य आरोपी के वकील ने दावा किया कि जांचकर्ताओं ने उससे पूछताछ के दौरान स्थापित तरीकों का पालन नहीं किया।

सुरक्षा गार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि अपराध में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।

तीनों को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अदालत में पेश किया गया जिसने शुरू में उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को एक जुलाई को अलीपुर अदालत में पेश किए जाने पर अदालत ने उनकी पुलिस हिरासत आठ जुलाई तक बढ़ा दी।

चौबीस वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया था कि 25 जून की शाम कॉलेज परिसर में उससे सामूहिक बलात्कार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\