देश की खबरें | शकूरपुर में एक शख्स ने गुस्से में आकर पत्नी, उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में 43 वर्षीय शख्स ने किसी घरेलू विवाद को लेकर कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी तथा उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, सात मार्च उत्तरपश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में 43 वर्षीय शख्स ने किसी घरेलू विवाद को लेकर कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी तथा उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हितेंद्र ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों के साथ रविवार रात को झगड़े के बाद गुस्से में आकर कई गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि शकूरपुर में यादव मार्केट के समीप घटना की सूचना सुभाष प्लेस पुलिस थाने को रविवार रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर मिली। हितेंद्र की पत्नी सीमा (39) और उसके भाइयों सुरेंद्र (36) और विजय (33) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। विजय की पत्नी बबीता (33) को भी गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान यह मालूम चला कि हितेंद्र और उसके ससुराल वालों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी, उसके दो भाइयों और उसकी भाभी पर गोलियां चलाईं, जो उसके घर आए थे।’’

पुलिस ने बताया कि सीमा के परिवार के सदस्य किसी घरेलू विवाद को लेकर हितेंद्र से बात करने आए थे।

रंगनानी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अपराध में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली गयी है। हितेंद्र को किराये से कमायी होती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी