देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सतना में लोगों को महाकुंभ ले जा रहा मिनी ट्रक एसयूवी से टकराया, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार को महाकुंभ के लिए लोगों को प्रयागराज ले जा रहे एक मिनी ट्रक और ‘एसयूवी’ कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सतना (मप्र), नौ फरवरी मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार को महाकुंभ के लिए लोगों को प्रयागराज ले जा रहे एक मिनी ट्रक और ‘एसयूवी’ कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मझगवा थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सतना-चित्रकूट राजकीय राजमार्ग पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया था।

दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

अधिकारी ने बताया कि पिकअप ट्रक (मिनी ट्रक) में सवार लोग मध्य प्रदेश के जबलपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में सवार लोग प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए दमोह जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल (31) और उनके बेटे जितेंद्र पटेल (11) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में सवार दस अन्य लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\