देश की खबरें | राजस्थान में राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने वोट डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए जारी मतदान के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए जारी मतदान के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने जयपुर के सी स्कीम इलाके में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के एक मतदान केंद्र पर सपरिवार वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने 'विजय' का निशान बनाते हुए दावा किया राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी जयपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा में मतदान किया।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने जोधपुर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में वोट डाला। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर मतदान करने पहुंचे।

राज्य के प्रशासनिक अमले के आला अधिकारियों ने भी मतदान किया। राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा व पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने जयपुर में मतदान किया।

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान के लिए कुल 36,101 स्थानों पर 50 हजार से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता हैं। कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70,000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, मतदान प्रक्रिया में कुल 2,74,846 मतदान कर्मी शामिल हैं।

राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीट हैं लेकिन गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू