देश की खबरें | पुणे में सिपाही ने पुलिस थाने में की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में 33 वर्षीय एक सिपाही ने शुक्रवार को शहर के एक पुलिस थाने में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, पांच अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे में 33 वर्षीय एक सिपाही ने शुक्रवार को शहर के एक पुलिस थाने में अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक भारत असमर शुक्रवार पेठ इलाके में लोहिया नगर पुलिस चौकी में रात की ड्यूटी पर थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारत असमर ने अपने एक सहकर्मी को बताया कि उन्हें सिरदर्द है और वह चौकी की पहली मंजिल पर कर्मचारियों के विश्रामगृह में लेटना चाहते हैं। इसके बाद उसने कमरा भीतर से बंद कर लिया और तड़के करीब तीन बजे अपनी सर्विस कॉर्बाइन बंदूक से खुद को गोली मार ली।’’

पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिपाही की मौत का पता चला।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि असमर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन यह संदेह है कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड