Palghar News: मुंबई से सटे पालघर में शिकार के दौरान दोस्त को 'जंगली जानवर' समझ मारी गोली, 9 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को उसके समूह के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर जंगली सूअर समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 29 जनवरी को हुई इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है

(Photo Credits ANI)

Palghar News:  महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को उसके समूह के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर जंगली सूअर समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 29 जनवरी को हुई इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह जंगली सूअर के शिकार के लिए पालघर के मनोर क्षेत्र के बोरशेती वन क्षेत्र में गया था.

पालघर के पुलिस उपाधीक्षक अभिजीत धारशिवकर ने बताया, “शिकार के दौरान कुछ ग्रामीण समूह से अलग हो गए. एक शिकारी ने उन्हें जंगली सूअर समझ लिया और उन पर गोली चला दी। गोली लगने से दो ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. धारशिवकर के अनुसार, मृतक की पहचान बोरशेती निवासी रमेश वर्था (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कि जंगली सूअर समझ वर्था की हत्या से घबराए समूह ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बजाय शव को झाड़ियों में छिपा दिया और वहां से भाग गया. यह भी पढ़े: Mumbai: दिनदहाड़े स्टेट बैंक में डकैती, कर्मचारी की हत्या कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश- CCTV में वारदात कैद

धारशिवकर के मुताबिक, वर्था की पत्नी ने सोमवार को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्रामीणों का एक समूह 28 जनवरी को मनोर के बोरशेती वन क्षेत्र में शिकार करने गया था.

धारशिवकर के अनुसार, वर्था अगले दिन समूह में शामिल हुआ और उस स्थान की ओर जा रहा था, जहां भोजन तैयार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सूखे पत्तों पर वर्था के कदमों की आहट सुन समूह के एक सदस्य सागर नरेश हदल (28) ने उसे कथित तौर पर जंगली जानवर समझ लिया और उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

धारशिवकर के मुताबिक, हदल सहित अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेने और उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर गई, जहां उन्हें बुधवार को वर्था का क्षत-विक्षत शव मिला। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और हदल सहित नौ लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य अपराधों में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\