विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर बहन, उसके प्रेमी की जान ली : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग होने के संदेह में उनकी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 22 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग होने के संदेह में उनकी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर जिले की अलीपुर तहसील में हुई।

पुलिस अधिकारी हसीब जावेद के मुताबिक, मुलाजिम हुसैन को संदेह था कि उसकी बहन जैतून बीबी (20) के फैयाज हुसैन के साथ संबंध हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुलाजिम ने मंगलवार को अपनी बहन का पीछा किया और वह उसे फैयाज के घर पर मिली। मुलाजिम ने वहां अपनी बहन और उसके प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

अपराध को अंजाम देने के बाद मुलाजिम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध स्वीकार कर लिया।

जावेद ने कहा, ‘‘आरोपी का मानना था कि इससे उसके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची है, इसीलिए उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा कि संदिग्ध के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान में हर साल ऐसी झूठी शान के नाम पर कई लोगों की हत्या कर दी जाती है। इसका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार, देश में हर साल झूठी शान के नाम पर लगभग एक हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।

खारी माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी