देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बसधदा गांव में एक युवक ने एक किशोरी से उस समय कथित तौर पर दुष्कर्म किया जब वह अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 अप्रैल जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बसधदा गांव में एक युवक ने एक किशोरी से उस समय कथित तौर पर दुष्कर्म किया जब वह अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शाहपुर थाना के प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी नजीम और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर के मुताबिक, नजीम और उसके साथी ने किशोरी के घर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के मुताबिक, नजीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, वहीं उसका साथी दरवाजे पर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा।

चौधरी ने बताया कि आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर किशोरी को गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू