देश की खबरें | दिल्ली के मुनिरका में एक व्यक्ति ने अपने ‘सहजीवन’ साथी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेम-संबंध के संदेह में अपनी 27 वर्षीय सहजीवन साथी (लिव-इन-पार्टनर) की कथित तौर पर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेम-संबंध के संदेह में अपनी 27 वर्षीय सहजीवन साथी (लिव-इन-पार्टनर) की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मणिपुर के सेनापति जिले के रहने वाले जगमिनथांग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला की पहचान मणिपुर के चुराचांदपुर की रहने वाली लहिंग जनेंग के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “आठ अप्रैल को दोपहर करीब 1:57 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर एक कॉल आई, जिसमें मुनिरका के क्रांति चौक पर एक मेडिकल स्टोर के पास शव होने की जानकारी दी गई। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक कमरे के अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ पाया।”

अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात को दोनों ने एक पार्टी आयोजित की, जिसमें तीन अन्य लोग - कपगौलाल, नेमनेथेम और किमनेथेम भी शामिल हुए। पार्टी आधी रात तक जारी रही, जिसके बाद मेहमान चले गए।

उन्होंने कहा कि रात के समय, जगमिनथांग ने पास के किशनगढ़ इलाके में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के संदेह में लहिंग पर शारीरिक हमला किया।

अधिकारी ने कहा, “निरीक्षण के दौरान, शव पर कई चोट के निशान पाए गए। अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की। सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जहां चिकित्सक ने मौखिक तौर पर बताया कि मौत का संभावित कारण शारीरिक हमला है।”

सोमवार को पार्टी में शामिल हुए लोगों के अनुसार, लहिंग पर दो दिन पहले शारीरिक हमला किया गया था और पार्टी के दौरान उसे धमकाया भी गया था।

मेडिकल-लीगल केस रिपोर्ट के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान, आरोपी ने शुरू में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन लगातार पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद, उसने अपराध कबूल कर लिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड