देश की खबरें | मुंबई में युवक ने पोर्श कार से फुटपाथ के पास खड़ी कई मोटरसाइकिल को टक्कर मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में कथित तौर पर 19 वर्षीय लड़के ने तेज रफ्तार पोर्श कार से शनिवार तड़के फुटपाथ के पास खड़ी कई मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात दिसंबर मुंबई के बांद्रा इलाके में कथित तौर पर 19 वर्षीय लड़के ने तेज रफ्तार पोर्श कार से शनिवार तड़के फुटपाथ के पास खड़ी कई मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 19 वर्षीय ध्रुव गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है और उसके रक्त के नमूने परीक्षण के लिए भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वह शराब के नशे में था या नहीं।

उन्होंने कहा कि ध्रुव एक प्रमुख व्यवसायी का बेटा है।

अधिकारी ने बताया कि ध्रुव गुप्ता के नियंत्रण खो देने के बाद पोर्श कार ने साधु वासवानी चौक के नजदीक फुटपाथ के पास खड़ी कई मोटरसाइकिल को देर रात 2:40 बजे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लग्जरी कार में एक महिला समेत पांच लोग सवार थे।

यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है और इसका फुटेज वायरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट