मिर्जापुर में लड़के ने कुल्हाड़ी से काटकर दादा-दादी को मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर के बाद खुद को भी किया घायल

मिर्जापुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

(Photo : AI)

मिर्जापुर (उप्र), 5 जनवरी : मिर्जापुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर शाम राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है जहां पीतांबर (85) और उनकी पत्नी हीरावती (80) पर उनके पोते ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था. दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया.’’ यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता

उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान