देश की खबरें | मिर्जापुर में एक व्यक्ति ने तवे से हमला कर पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खजूरी गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बा 26 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित तौर पर "तवे" से हमला करने पर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिर्जापुर (उप्र), 30 जुलाई उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खजूरी गांव में बुधवार को घरेलू विवाद के बा 26 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित तौर पर "तवे" से हमला करने पर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

कोतवाली देहात के पुलिस निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि घटना खजूरी गांव में हुई, जहां रोहित (30) और उसकी पत्नी रूपा के बीच दोपहर के समय झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान, रोहित ने कथित तौर पर रूपा पर भारी तवे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार