देश की खबरें | मई में भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि भारत के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, लेकिन कई बार गरज के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि भारत के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, लेकिन कई बार गरज के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी पिछले वर्ष के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के इलाकों में उष्ण लहर वाले दिनों की संख्या सामान्य से एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है।

गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, समीपवर्ती तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी उष्ण लहर के दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

सामान्यतः दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के विभिन्न भागों में मई में एक से तीन दिन तक उष्ण लहर चलती है।

महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर भारत में वर्षा सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 64.1 मिमी की दीर्घकालिक औसत से 109 प्रतिशत ज्यादा होगी है।

उन्होंने कहा कि मई में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान मई 2024 के स्तर तक पहुंचने से रुकेगा।

आईएमडी महानिदेशक ने बताया कि अप्रैल में देश में 72 उष्ण लहर वाले दिन दर्ज किए गए।

राजस्थान और गुजरात में सामान्य से अधिक उष्ण लहर वाले दिन (6 से 11 दिन) दर्ज किये गये। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में इनकी संख्या (4 से 6 दिन) सामान्य दो से तीन दिन से अधिक रही।

पूर्व-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के समीपवर्ती भागों में एक से तीन दिन तक उष्ण लहर दर्ज की गई, जो सामान्य दो से तीन दिनों से थोड़ी कम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\