देश की खबरें | मथुरा में सिपाही को ई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा में भ्रष्टाचार रोधी दल ने गोविंद नगर थाने में तैनात एक सिपाही को ई-रिक्शा चालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), चार जुलाई मथुरा में भ्रष्टाचार रोधी दल ने गोविंद नगर थाने में तैनात एक सिपाही को ई-रिक्शा चालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद निलंबित किए गए सिपाही के खिलाफ फरह थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान के विरुद्ध गोविंद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक संजू ठाकुर ने भ्रष्टाचार रोधी दल से शिकायत की थी जिसमें आरोप लगाया गया कि चौहान गोविंद नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने के लिए उसे हर महीने 20 हजार रुपये देने की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि बाद में उसने एकमुश्त 50 हजार रुपये देकर रिक्शा चलाने की अनुमति देने को कहा और ऐसा न करने पर ई-रिक्शा न चलाने देने की धमकी दी।

सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार रोधी टीम ने ई-रिक्शा चालक को रसायन लगे नोट सिपाही को देने कहा और उसे बृहस्पतिवार को थाने के पीछे बुलाकर वे नोट सौंप दिए।

उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी ने रकम हाथ में पकड़ी तो आसपास छिपे भ्रष्टाचार रोधी दल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही को पकड़ कर फरह थाने लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान