देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में आंधी एवं बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है।

जयपुर, एक जून पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है।

राज्य में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून यानी सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने का अनुमान है जिसके कारण दो से चार जून तक कई इलाकों में बादल गरजने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

वहीं, रविवार को दिन में जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.0 डिग्री, चूरू में 40.4 डिग्री, बाड़मेर में 40 डिग्री, बीकानेर में 39.8 डिग्री व गंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\