देश की खबरें | दिल्ली के मजनू का टीला में पूर्व प्रेमी ने महिला और एक बच्ची की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी सह-जीवनसाथी और छह महीने की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी सह-जीवनसाथी और छह महीने की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न एक बजकर एक मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली, जिसमें सूचना देने वाली महिला ने दावा किया कि उसकी बेटी और सहेली की उसके घर में हत्या कर दी गई है।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली पीड़िता की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष के बीच है, जो यहां अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी।

महिला इससे पहले यहां से करीब दो ब्लॉक दूर अपने पुराने आवास में अपने पूर्व साथी निखिल के साथ रहती थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया, ‘‘मृतका को निखिल के साथ कई समस्याएं थी और अक्सर उनके झगड़े होते रहते थे, जिस कारण वह उसे छोड़कर सहेली (शिकायतकर्ता महिला) के परिवार के साथ रहने लगी।’’

घटना के समय, बच्ची की मां (सूचना देने वाली महिला) अपने पति के साथ पांच-वर्षीय अपनी दूसरी बेटी को स्कूल से लाने बाहर गई हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि मंगलवार दोपहर निखिल उनके घर आया और उसने मृतका तथा छह माह की बच्ची की कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला निखिल को छोड़कर चली गयी थी, जिससे नाराज होकर उसने (आरोपी ने) कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी, जबकि महिला को सहारा देने के कारण उसकी सहेली से बदला लेने के लिए उसकी बेटी को भी मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर दोनों को खून से लथपथ पाया, जबकि निखिल अब भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।’’

सिविल लाइंस थाने में धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराध का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\