देश की खबरें | मध्य प्रदेश में व्यक्ति ने मां को पीटकर मार डाला, शव को पेड़ से लटकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति ने रात का खाना नहीं देने पर अपनी मां की पीटकर हत्या कर दी और मामला खुदकुशी का दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रतलाम (मध्य प्रदेश), 24 मई मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति ने रात का खाना नहीं देने पर अपनी मां की पीटकर हत्या कर दी और मामला खुदकुशी का दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सरावन गांव में हुई।

सरावन थाने की निरीक्षक नीलम चौघड़ ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायतकर्ता, महिला के पति मालिया भील ने आरोप लगाया कि उसके बेटे आशाराम ने देर रात अपनी मां जीवाबाई (65) की हत्या कर दी।

चौघड़ ने बताया कि जांच से पता चला कि रात का खाना परोसने को लेकर आरोपी का अपनी मां से झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपनी मां से झगड़ा किया लेकिन पिता के हस्तक्षेप के बाद चला गया। बाद में वह लौटा और अपनी मां को लाठियों से पीटा और ईंटों से हमला किया। घटना के समय आरोपी के पिता सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए अपनी मां के शव को घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटका दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट