देश की खबरें | कर्नाटक में एक व्यक्ति ने ‘जिलेटिन’ की छड़ों से विस्फोट कर खुद को उड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में प्रेमिका के घर के सामने एक व्यक्ति ने ‘जिलेटिन’ की छड़ से विस्फोट कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मांड्या(कर्नाटक), 30 दिसंबर कर्नाटक में प्रेमिका के घर के सामने एक व्यक्ति ने ‘जिलेटिन’ की छड़ से विस्फोट कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

युवक उस लड़की से प्रेम करता था लेकिन लड़की के परिवार ने उसे अस्वीकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह मांड्या जिले के कलेनहल्ली गांव की है।

पुलिस के अनुसार, रामचंद्र (21) का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था और पिछले साल उस नाबालिग को लेकर भागने पर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद रामचंद्र तीन माह जेल में रहा।

पुलिस ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने लड़की के परिवार से समझौता कर लिया और अदालत में केस खारिज हो गया। लेकिन बाद में उसने लड़की को फोन करना शुरू कर दिया और उसके साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की की कानूनी तौर पर शादी की उम्र हो जाने पर उसका परिवार उसकी शादी किसी और से करने की योजना बना रहा था।

अधिकारी ने बताया कि नागमंगला तालुक से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव का निवासी रामचंद्र कथित तौर पर लड़की के परिवार द्वारा उसे अस्वीकार किए जाने से नाराज था। रविवार को वह अचानक नाबालिग लड़की के घर के सामने पहुंचा और अपने साथ लाए ‘जिलेटिन’ छड़ से विस्फोट कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार का खदान व्यवसाय था और इसी से उसे ‘जिलेटिन’ की छड़ें मिलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट