देश की खबरें | कल्याण में लड़की से दुष्कर्म, उसकी हत्या मामले में पुलिस एक सप्ताह में आरोपपत्र दाखिल करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे यातना देने और हत्या करने के मामले में अगले एक सप्ताह में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, छह फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे यातना देने और हत्या करने के मामले में अगले एक सप्ताह में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी विशाल गवली ने अपनी पत्नी साक्षी गवली की मदद से 23 दिसंबर 2024 को कल्याण के चक्की नाका इलाके से लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था, जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद दंपति ने शव को कल्याण-पडघा रोड पर बापगांव में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव 24 दिसंबर को बरामद किया गया और उसी रात साक्षी गवली को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विशाल गवली को अगले दिन बुलढाणा जिले से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, विशाल, कल्याण तहसील के कोलसेवाड़ी का निवासी है और बैंक में काम करने वाली साक्षी गवली उसकी तीसरी पत्नी है।

दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय कल्याण) अतुल जेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अगले एक सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जांच में कोई त्रुटि या खामी न रह जाए, यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने वाली है और मामले को मजबूत और पुख्ता बनाने के लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम के साथ बातचीत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो ताकि शीघ्र न्याय मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड