जरुरी जानकारी | जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये निवेश बढ़ने से जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो तीन माह का उच्चस्तर है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये निवेश बढ़ने से जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो तीन माह का उच्चस्तर है।

म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इसके पहले इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 3,240 करोड़ रुपये और अप्रैल में 6,480 करोड़ रुपये का निवेश आया था। वहीं मार्च के महीने में 20,534 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के विपणन एवं डिजिटल कारोबार प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘‘मई की तुलना में जून में आया निवेश थोड़ा अधिक रहा। परिसंपत्ति आवंटन बनाए रखने के लिए ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफा कमाए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन निवेशक एसआईपी और व्यवस्थित अंतरण योजना (एसटीपी) के जरिये निवेश जारी रखे हुए हैं।’’

जून में एसआईपी के जरिये इक्विटी फंड में कुल 14,734 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जबकि मई में यह आंकड़ा 14,749 करोड़ रुपये था। यह लगातार चौथा महीना है जब एसआईपी निवेश 14,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

निवेशकों के बीच स्मॉलकैप कोष में आवंटन 5,472 करोड़ रुपये के साथ सर्वाधिक रहा। इसके बाद वैल्यू फंड में 2,239 करोड़ रुपये और मिडकैप फंड में 1,749 करोड़ रुपये का निवेश आया।

फायर्स के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) गोपाल कवलीरेड्डी ने कहा, ‘‘साल 2023 की पहली छमाही में बड़ी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन उतना अच्छा न रहने से निवेशकों ने समझदारी दिखाते हुए स्मॉलकैप कोषों का रुख किया।’’

इक्विटी के अलावा हाइब्रिड योजनाओं में जून के दौरान 4,611 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड