देश की खबरें | झारखंड में पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, बाल-बाल बची जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को झारखंड में अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामगढ़, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को झारखंड में अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला हालांकि बाल-बाल बच गई और रांची के रिम्स में उसका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी मंगलवार को बरकाकाना से वाराणसी जाने के लिए वाराणसी एक्सप्रेस में सवार हुए।

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब पूर्व मध्य रेलवे संभाग के अंतर्गत भुरकुंडा और पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तभी महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया।

उन्होंने बताया कि महिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और घायल हो गयीं।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने महिला को बचाया और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) स्थानांतरित कर दिया।

बरकाकाना के जीआरपी प्रभारी अधिकारी मनोहर बारला ने बताया कि रेलवे लाइनमैन ने घायल महिला को गड्ढे में देखा और पतरातू में आरपीएफ को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में महिला को रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रिम्स स्थानांतरित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली घायल महिला खुशबू कुमारी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बरकाकाना जंक्शन से वाराणसी जा रही थी और उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि जाने से मारने के मकसद से उसके पति ने तेज रफ्तार ट्रेन से उसे धक्का दे दिया ताकि ये दुर्घटना लगा।

खुशबू ने कहा कि वह भगवान की कृपा से बच गई।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी