देश की खबरें | झारखंड में व्यक्ति का अपहरण कर चलती कार में उसकी गला घोंटकर की गई हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बृहस्पतिवार को 57 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और चलती कार में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरायकेला (झारखंड), 29 अगस्त झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बृहस्पतिवार को 57 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और चलती कार में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजनगर पुलिस थाने की सीमा में हुई थी। वहीं, इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे अपराध को अंजाम देने के बाद डॉ. बी. मंडल के शव को पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी जंगल के पास फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से करीब 34 किलोमीटर दूर शव फेंका गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़ित एक योग्य चिकित्सक या ग्रामीण चिकित्सक था, लुनायत ने कहा कि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है लेकिन मंडल के दंत चिकित्सक बेटे के नाम पर ही उनका क्लीनिक पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि कोवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में उन्होंने अपना अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट