देश की खबरें | जैसलमेर में बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर ‘पोर्न’ वेबसाइट पर अपलोड किया, युवती व उसका साथी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जैसलमेर जिले में एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में युवती और उसके पुरुष साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 मई जैसलमेर जिले में एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में युवती और उसके पुरुष साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के डोडाघाट की निवासी स्मृति जैन (24) और बिहार के वैशाली के निवासी शानू कुमार (28) को जैसलमेर पुलिस की टीम ने नोएडा में पकड़ा और जैसलमेर ले आई।

वृत्ताधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया, ‘‘आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और वे न्यायिक हिरासत में हैं।’’

उन्होंने बताया कि संदेह है कि आरोपियों ने इस तरह के कई और वीडियो भी बनाए हैं।

स्मृति जैन ने जैसलमेर में 70 वर्षीय बुजुर्ग का उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का वीडियो बनाया था और जब वीडियो बनाया गया उस समय शानू कुमार चालक की सीट पर था।

कथित वीडियो में एक युवती और उसका साथी सुनसान जगह पर कार रोककर भेड़-बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो ‘पोर्न’ वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया और मामला चार मई को सामने आया।

वीडियो सामने आने के बाद जैसलमेर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तनोट थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि हाल में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें महिला दौसा के पास एक व्यक्ति के साथ अश्लील हरकतें करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने कार रोकी व्यक्ति को बुलाया और दौसा की दूरी पूछी, इसी दौरान महिला ने व्यक्ति को बहलाया-फुसलाया।

उन्होंने कहा कि हालांकि, चेहरे धुंधले थे लेकिन संदेह है कि आरोपियों ने ही वीडियो बनाया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\