खेल की खबरें | आईपीएल में टी20 नहीं बल्कि लीग के दौरान यात्रा थकाऊ है: कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार किसी टी20 टीम की अगुआई कर रहे आस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि क्रिकेट का छोटा प्रारूप थकाऊ नहीं है लेकिन दो महीने तक चलने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान यात्रा करना और विभिन्न टीमों से भिड़ने के लिये अलग तरह की तैयारी करना निश्चित रूप से बड़ी चुनौती है।

कोलकाता, 22 मार्च पहली बार किसी टी20 टीम की अगुआई कर रहे आस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि क्रिकेट का छोटा प्रारूप थकाऊ नहीं है लेकिन दो महीने तक चलने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान यात्रा करना और विभिन्न टीमों से भिड़ने के लिये अलग तरह की तैयारी करना निश्चित रूप से बड़ी चुनौती है।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई करने वाले कमिंस पर सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत बदलने की बड़ी जिम्मेदारी है जो पिछले सत्र में अंतिम पायदान पर रही थी।

कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह ऐसा प्रारूप है जिसमें मैंने पहले कभी कप्तानी नहीं की है। कल (शनिवार) मेरा पहला मैच होगा। थोड़ी तैयारी के साथ मैं खेलने के लिए तैयार हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस लीग की अपनी चुनौतियां हैं। आप छह-सात हफ्ते में 14 मैच खेलते हो, इसके अलावा फाइनल भी है। मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने का आदी हूं इसलिए चार ओवर से शरीर थकता नहीं है। लेकिन यात्रा करना मानसिक रूप से मुश्किल हो सकता है। फिर आप कुछ दिन में एक नयी टीम के साथ खेलते हो तो आपको इसके लिए तैयारी भी करनी होती है। ’’

कमिंस ने कहा, ‘‘लेकिन इसमें कुछ भी नया नहीं है, हमने इसे पहले भी किया है। इसलिए निश्चित रूप से पर मैच के दिन सबसे महत्वपूर्ण हैं, यहीं पर हम अपनी ज्यादातर ऊर्जा लगाते हैं। कोई भी टीम सभी 14 मैच में एक ही अंतिम एकादश से नहीं खेलती है। ’’

इस आईपीएल नीलामी में कमिंस दूसरे सबसे ज्यादा महंगे बिके खिलाड़ी हैं। उन पर सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं होगी बल्कि गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी