देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच: आईसीएमआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच संख्या 50 करोड़ के पार हो गई। वहीं इस महीने में औसत दैनिक जांच संख्या 17 लाख से ज्यादा है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नमूनों की जांच संख्या 50 करोड़ के पार हो गई। वहीं इस महीने में औसत दैनिक जांच संख्या 17 लाख से ज्यादा है।

आईसीएमआर ने एक बयान में बताया कि 10 करोड़ नमूनों की जांच तो महज पिछले 55 दिन में हुई है।

आईसीएमआर ने बताया, ‘‘ 21 जुलाई, 2021 को भारत में कुल नमूनों की जांच संख्या 45 करोड़ हो गई। यह संख्या 18 अगस्त, 2021 को 50 करोड़ के पार हो गई।’’

परिषद की वेबसाइट के अनुसार 18 अगस्त तक 50,03,00,840 नमूनों की जांच हुई है।

आईसीएमआर ने बताया कि आईसीएमआर देश में तकनीक और किफायती जांच किट में नवाचार को बढ़ावा देकर कोविड-19 जांच क्षमता को विस्तार दे रहा है। आईसीएमआर ने बताया कि इस महीने औसत दैनिक जांच 17 लाख से ज्यादा है।

आईसीएमआर के निर्देशक बलराम भार्गव ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि जांच में तेजी और वृद्धि से संक्रमण की पहचान शीघ्र होती है और जल्द उन्हें पृथकवास में भेजा जाता है और प्रभावी इलाज होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड