देश की खबरें | गाजियाबाद में किराएदार ने प्रेम-प्रसंग के चलते मकान मालिक की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने शुक्रवार को मकान मालिक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति (किरायेदार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, सात मार्च उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने शुक्रवार को मकान मालिक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति (किरायेदार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद इबादत (55) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि मृत मोहम्मद जलाल की पत्नी ने इबादत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जलाल की हत्या पत्थर से मारकर बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम के ग्रीन पार्क में की गयी थी।

एसीपी ने बताया, "हत्या के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खून से सना हुआ पत्थर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है।"

इबादत ने जलाल की हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले आठ महीनों से जलाल के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था और जलाल की पत्नी के साथ उसके संबंध बन गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब जलाल को इस संबंध के बारे में पता चला, तो उसने और उसकी पत्नी ने इबादत से बात करना बंद कर दिया। हत्या से कुछ दिन पहले जलाल ने कथित तौर पर इबादत का अपमान किया और उसके साथ मारपीट की।"

पुलिस के मुताबिक बदला लेने की भावना से प्रेरित होकर इबादत ने बहाने से जलाल को उसके घर से बुलाया और पीछे से उसके सिर पर पत्थर से वार किया।

एसीपी ने कहा, "इबादत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड