देश की खबरें | फर्रुखाबाद में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना इलाके में रविवार तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

लखनऊ, 18 दिसंबर फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना इलाके में रविवार तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार की सुबह एक बयान जारी कर बताया कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने की पुलिस के साथ रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी की मौत हो गयी।

मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं।

बयान के अनुसार एक अपराधी के मोटरसाइकिल पर आने की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने की पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार अपराधी को रुकने के लिए कहा, तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सीएचसी से उसे राम मनोहर लोहिया, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपराधी की पहचान फर्रुखाबाद के चांदपुर निवासी देवेंद्र उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। वह कायमगंज थाने के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 2016 में उसने अपने साथियों के साथ डकैती के दौरान पटियाली (कासगंज जिले में) में एक सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रामावतार गुप्ता की हत्या कर दी थी। देवेंद्र पर वर्ष 2019 में ग्राम चांदपुर फर्रुखाबाद के कोटेदार रामनरेश तिवारी की अपहरण के बाद हत्या का भी आरोप था।

पुलिस ने बयान में कहा कि देवेंद्र के खिलाफ 19 मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड