देश की खबरें | फरीदाबाद में महिला ने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में फरीदाबाद के धौज इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 21 दिसंबर हरियाणा में फरीदाबाद के धौज इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी और उसके साथियों ने पहले पति को शराब पिलाई और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला और उसके प्रेमी समेत तीन अन्य अब भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान धौज निवासी तैयब (34) के रूप में हुई है, जो छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

उन्होंने बताया कि तैयब का आंशिक रूप से जला हुआ शव शनिवार को मंगर के पहाड़ी इलाके में दफन पाया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक अन्य महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुर पर जमीन के लिए पांच लाख रुपए मांगने और पूरे रुपए न देने पर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड