जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 87.28 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 87.28 पर पहुंच गया।

मुंबई, तीन मार्च रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 87.28 पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत के कारण रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को जारी ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़ी है। ऐसे में विदेशी पूंजी की निकासी रुकने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिकी शुल्क से पैदा हुई अस्थिरता जारी है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.36 पर खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बढ़त के साथ 87.28 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 87.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 फीसदी गिरकर 107.19 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 फीसदी बढ़कर 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध आधार पर 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड