देश की खबरें | दिल्ली के शक्ति विहार में व्यक्ति ने रंजिश में युवक को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रंजिश में 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 नवंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रंजिश में 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली (उत्तर पूर्वी) के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया, ''शनिवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस को एक युवक की पीठ में गोली मारे जाने की सूचना मिली। बाद में पीड़ित के संबंधियों ने थाने में आकर मामला दर्ज कराया।''

पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित के हवाले से बताया कि शोएब नाम का व्यक्ति उसे गोली मारकर फरार हो गया।

पीड़ित के मुताबिक, शोएब को कुछ दिन पहले पीड़ित के चाचा के गोदाम से बैटरियां चुराते हुए पकड़ा गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की थी।

अधिकारी ने बताया कि शोएब ने शनिवार को बदले की भावना से पीड़ित को उस समय गोली मारी जब वह घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि शोएब तभी से फरार है।

उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट