देश की खबरें | गुजरात के दाहोद में डांट का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति ने पड़ोसी के बेटों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के दाहोद में 10 वर्षीय एक लड़के एवं उसके पांच वर्षीय भाई की एक पड़ोसी ने कथित रूप से हत्या कर दी। कुछ समय पहले ही इन बच्चों के घरवालों ने उसे (इस पड़ोसी को) डांटा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दाहोद (गुजरात), 13 मई गुजरात के दाहोद में 10 वर्षीय एक लड़के एवं उसके पांच वर्षीय भाई की एक पड़ोसी ने कथित रूप से हत्या कर दी। कुछ समय पहले ही इन बच्चों के घरवालों ने उसे (इस पड़ोसी को) डांटा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धानपुर थाने के उपनिरीक्षक डी. एम. पटेल ने बताया कि धानपुर तालुका के कांटू गांव में दिलीप बामनिया और उसके छोटे भाई राहुल की 10 मई की रात को कथित रूप से हत्या करने को लेकर राजेश मोहनिया (45) को गिरफ्तार किया गया है।

पटेल के अनुसार करीब दस दिन पहले मोहनिया ने पड़ोसी नरवत बामनिया की बड़ी बेटी को समीप की दुकान से गुटखा लाने को कहा था तथा जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया था तब मोहनिया ने उसे गालियां दी थी।

उपनिरीक्षक ने कहा, ‘‘ लड़की की मां ने मोहनिया को उसके इस आचरण को लेकर डांटा था। हमें पता चला कि झगड़े के दौरान उसने उसे थप्पड़ भी मारा था।’’

उन्होंने बताया कि ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए मोहनिया ने 10 मई को रात आठ बजे दिलीप और उसके छोटे भाई को अपने साथ आने के लिए राजी किया। दोनों बच्चे उस वक्त अपने घर के समीप खेल रहे थे।

पटेल ने कहा, ‘‘ सुरक्षागार्ड की नौकरी करने वाले आरोपी ने बच्चों को बिस्किट का लालच दिया और उन्हें अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। उसने उन दोनों का गला घोंट दिया एवं उनके शव फेंक दिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सघन तलाशी के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड