विदेश की खबरें | चीन में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ के मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के झेजियांग प्रांत में हाल ही में कोविड-19 के 138 मामले सामने आए हैं। ये सभी कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ से संक्रमित हैं।

बीजिंग, 13 दिसंबर चीन के झेजियांग प्रांत में हाल ही में कोविड-19 के 138 मामले सामने आए हैं। ये सभी कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के ‘उप वंश एवाई.4’ से संक्रमित हैं।

इसके मद्देनजर अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत के लाखों लोगों के बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को अपनी एक खबर में बताया कि झेजियांग प्रांत में पांच से 12 दिसंबर के बीच कोविड-19 के 138 मामले सामने आए।

प्रांतीय मुख्यालय हांगझोऊ से रविवार को आई एक खबर में बताया गया कि झेजियांग में सामने आए 138 मामलों में से निंग्बो में 11, शाओक्सिंग में 77 और प्रांतीय राजधानी हांगझोऊ में 17 मामले सामने आए।

खबर में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के झेजियांग प्रांतीय केन्द्र के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पूर्ण जीनोम अनुक्रमण और विश्लेषण के बाद पता चला है, ये सभी कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप के उप वंश एवाई.4 से संक्रमित हैं। इसे अधिक संक्रामक और मूल कोरोना वायरस से अधिक ‘वायरल लोड’ वाला बताया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए जनसभाओं और यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रांत की आबादी करीब 6.46 करोड़ है।

चीन में अभी तक कोविड-19 के 99,780 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\