देश की खबरें | सीबीआई में गुपचुप तरीके से काम करना होता है: सूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीआई एक ऐसी जगह है जहां दुनिया की नजरों से पहचान छुपाकर गुपचुप तरीके से काम करना होता है।

नयी दिल्ली, 29 फरवरी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीआई एक ऐसी जगह है जहां दुनिया की नजरों से पहचान छुपाकर गुपचुप तरीके से काम करना होता है।

गाजियाबाद में एजेंसी की अकादमी में उप-निरीक्षकों के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए, सूद ने कहा कि युवा अधिकारियों को एक अलग सोच अपनाकर अपना काम करने का प्रयास करना चाहिए और अपने कार्यों को इस तरह से करना चाहिए जिससे उसके बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

अधिकारियों को विभिन्न विषयों और विशेषज्ञताओं में 38 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद शामिल किया गया है। सूद ने ‘पासआउट’ हुए 30 विद्यार्थियों को पदक और ट्रॉफियां भी प्रदान कीं।

सीबीआई प्रमुख ने नए रंगरूटों से कहा कि एजेंसी भ्रष्टाचार विरोधी, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध जैसे विभिन्न अपराधों की जांच में कई विशेषज्ञता प्रदान करती है।

अधिकारियों से पूरी सेवा के दौरान अच्छा आचरण बनाए रखने का आह्वान करते हुए, निदेशक ने इस बात पर जोर दिया कि सीबीआई एक ऐसी जगह है जहां दुनिया की नजरों से पहचान छुपाकर गुपचुप तरीके से काम करना होता है।

सूद ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों के रूप में, शामिल नये लोग संगठन के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने जा रहे हैं क्योंकि उनके आचरण और कार्यों पर हमेशा अदालत और जनता की नजर रहेगी और जिसका असर एजेंसी पर पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\