देश की खबरें | बुलंदशहर में नानी ने दो दिन की नातिन की हत्या की, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
स्याना थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी के हवाले से पुलिस ने बताया कि स्याना कस्बे के कैतवाला मोहल्ले के रहने वाले पेशे से मजदूर दानिश ने अपनी सास मीना के खिलाफ अपनी दो दिन की नवजात पुत्री की हत्या का मामला दर्ज कराया है।
दानिश ने तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी आयशा गर्भवती थी, जिसे 11 जुलाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसी शाम उसने एक बेटी को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी और बच्ची अस्पताल में ही भर्ती थी, 13 जुलाई को रात दस बजे के करीब उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची को दूध पिलाया, उसके बाद मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के छोटा हसनपुर निवासी उसकी सास मीना बच्ची को उठाकर ले गई और रिसेप्शन के पास बेंच पर बैठकर बच्ची का गला दबाकर मार दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मीना ने यह कबूल किया कि उसकी बेटी की दूसरी बेटी पैदा होने की वजह से यह डर था कि कहीं इस वजह से उसका दामाद दूसरी शादी न कर ले, इसलिए उसने अपनी नातिन की हत्या कर दी।
पुलिस ने मीना को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)