देश की खबरें | भाजपा गठबंधन सरकार में हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई में पहले स्थान पर : हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस शासन में हरियाणा को रोजगार और विकास के मामले में नंबर एक बताते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में अब प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई में नंबर एक पर पहुच गया है।

भिवानी, नौ फरवरी कांग्रेस शासन में हरियाणा को रोजगार और विकास के मामले में नंबर एक बताते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में अब प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई में नंबर एक पर पहुच गया है।

हुड्डा ने शुक्रवार को दादरी की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को दो लाख पक्की नौकरी तथा बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बुजुर्गों की पेंशन बंद हुई है जबकि गरीबों का राशनकार्ड काटा गया है।

सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल’ के माध्यम से पूरे प्रदेश की जनता का तंग करने का काम किया है।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘किसानों की आय दोगुना करने का दावा तो भाजपा पूरी नहीं कर पाई, लेकिन खेती की लागत को जरूर दोगुना कर दिया है।’’

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने 75 पार और जजपा ने भाजपा को यमुना पार भेजने का नारा दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 10 सीटें जीतने के बाद दुष्यंत चौटाला दिल्ली जा पहुंचे और भ्रष्टाचार की फाइलें दबवाने की शर्त रखकर भाजपा से गठबंधन कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी