देश की खबरें | भुवनेश्वर में चोरों ने घर में लूटपाट के बाद महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर में दो चोरों ने एक घर में लूटपाट के बाद घर की महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, दो अक्टूबर भुवनेश्वर में दो चोरों ने एक घर में लूटपाट के बाद घर की महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर करीब दो बजे शहर के मैत्री विहार इलाके की है। एक फ्लैट में महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ थी और घटना के समय फ्लैट में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

पुलिस ने संदेह जताया कि चोर डंडे के सहारे इमारत में घुसे होंगे।

शिकायत के अनुसार चोरों ने पहले चाकू दिखा कर महिला के गहने और मोबाइल फोन लूटे। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर वह मदद के लिए चिल्लाई तो वे उसकी बेटी को मार देंगे।

पुलिस ने बताया कि महिला एक निजी कंपनी में काम करती है और 10 दिन पहले ही फ्लैट में रहने आई थी।

अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा नहीं था इसलिए अधिकारी आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू