देश की खबरें | भिवाड़ी में जौहरी की दुकान में लूट से आक्रोशित व्यापारी धरने पर बैठे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में जौहरी की दुकान में लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दुकान मालिक की मौत और वारदात से आक्रोशित व्यापार संघ के पदाधिकारियों व अन्य लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को शनिवार को धरना शुरू किया।

जयपुर, 24 अगस्त खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में जौहरी की दुकान में लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दुकान मालिक की मौत और वारदात से आक्रोशित व्यापार संघ के पदाधिकारियों व अन्य लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को शनिवार को धरना शुरू किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और व्यापारियों से बातचीत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबा बालकनाथ भी व्यापारियों से बातचीत करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार टाक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

यह घटना भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में शुक्रवार को हुई जहां कार में सवार होकर आए पांच बदमाश आभूषण की दुकान में घुसे। बदमाशों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलीबारी की और दुकान लूट ली थी।

इस घटना में दुकान मालिक जय सोनी, उनके भाई मधुसूदन सोनी और गार्ड सुजान सिंह को गोली लगी थी। जय सोनी (48) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार टाक ने शनिवार को कहा कि आरोपियों की पहचान और पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\