देश की खबरें | बरेली में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल पर फेंका आपत्तिजनक सामान, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को कहा कि रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने कोहडापीर में एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामन फेंककर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को कहा कि रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने कोहडापीर में एक धार्मिक स्थल पर कुछ आपत्तिजनक सामन फेंककर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का पता चलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी भी पहुंच गए।

पुलिस ने कहा कि जब धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें आपत्तिजनक चीजें गिरती नजर आईं लेकिन उन्हें फेंकते कोई नजर नहीं आया।

धार्मिक स्थल के प्रधान हरवंत पाल सिंह बेदी ने थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के कर्मी गश्त कर रहे हैं।

इस बीच, घटना के विरोध में एक समुदाय विशेष के दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\