देश की खबरें | बाराबंकी में कांवड़ियों से नशे में धुत युवकों की झड़प, दो लोग हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में स्थित भगौलीतीर्थ प्रसन्न नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोधेश्वर महादेव रामनगर जाते समय कांवड़ियों से कथित तौर पर नशे में धुत कुछ युवकों की झड़प हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाराबंकी (उप्र), 21 जुलाई बाराबंकी जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में स्थित भगौलीतीर्थ प्रसन्न नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लोधेश्वर महादेव रामनगर जाते समय कांवड़ियों से कथित तौर पर नशे में धुत कुछ युवकों की झड़प हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले से आए कांवड़ियों के एक जत्थे का ग्राम चंदूरा के निकट कुछ युवकों से रविवार रात करीब 11 बजे विवाद हो गया जिसके बाद कथित तौर पर नशे में धुत कुछ युवकों ने कांवड़ियों पर हमला कर दिया।

उसने बताया कि अपने बचाव में कांवड़िये ने भी विरोध किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और कांवड़ियों के जत्थे को शांति पूर्वक लोधेश्वर महादेव की ओर रवाना किया।

इस घटना के बाद पूरे मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई।

फतेहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगतराम कनौजिया ने बताया कि एक दुकान पर कुछ युवकों से कहासुनी व झड़प की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और शांतिपूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा जारी है। किसी को कोई चोट नहीं आई है।

फतेहपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्तिकेय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पुलिस सुरक्षा में लोधेश्वर महादेवा की ओर भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट