देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात अपने साथियों के साथ शराब पी रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांदा (उप्र), 14 मार्च उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात अपने साथियों के साथ शराब पी रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चुनबाद सिंह (40) का शव बिजली के खंभे के नजदीक मिला और उसके सिर पर चोट का निशान था।

उन्होंने बताया कि चुनबाद ने गांव में अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी, ऐसे में अंदेशा है कि संभवत: नशे में खंभे से टकराकर वह गिर गया होगा, जिससे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

वहीं, गांव के पूर्व प्रधान एवं चुनबाद के परिजन हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या की गई है।

उन्होंने दावा किया कि मृतक के गले पर फंदे के भी निशान मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट