देश की खबरें | बलिया में युवक ने लॉज में पत्नी की हत्या की, आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण धारदार हथियार से कथित तौर पर अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 31 मार्च उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण धारदार हथियार से कथित तौर पर अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस इस घटना में विवाहिता की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज के मैनेजर ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी कि लॉज के एक कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है और न ही कोई हरकत हो रही है।

एसपी ने कहा कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (नगर) व कोतवाली पुलिस ने अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला, जहां एक युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। कमरे में खून बिखरा पड़ा मिला।

एसपी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त आरटीआई चौकी, मोहनपुरवा पीर नगर, गाजीपुर निवासी नेहा परवीन (29) और युवक की पहचान प्रेम चक उमरगंज, थाना बलिया शहर कोतवाली निवासी जमील अहमद (30) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि लड़की के गर्दन पर कटे का निशान मिला है, वहीं लड़के के कलाई पर कटे का निशान है। कमरे से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने पहले चाकू से युवती के गर्दन पर वार किया और फिर खुद अपनी कलाई काट ली।

उन्होंने बताया कि दोनों ने अदालत में विवाह किया था। सूत्रों के अनुसार युवक के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे, इसीलिए युवक अपनी पत्नी के साथ ओक्डेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित लॉज में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका