जरुरी जानकारी | अगस्त में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.3 प्रतिशत बढ़ा, नौ माह की सबसे सुस्त वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 3.3 प्रतिशत की सुस्त रफ्तार से बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त में 3.3 प्रतिशत की सुस्त रफ्तार से बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

यह वृद्धि पिछले नौ महीने में सबसे कम है। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12.2 प्रतिशत था। पिछला निचला स्तर नवंबर, 2021 में 3.2 प्रतिशत का था।

आठ बुनियादी उद्योगों उत्पादन इस साल अप्रैल-अगस्त में 9.8 प्रतिशत बढ़ा है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19.4 प्रतिशत था। इन आठ क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में क्रमश: 3.3 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

अगस्त में उर्वरक उत्पादन 11.9 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले समान महीने में उर्वरक उत्पादन 3.1 प्रतिशत घटा था।

कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर भी सुस्त पड़कर क्रमश: 7.6 प्रतिशत, सात प्रतिशत, 2.2 प्रतिशत, 1.8 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत रही।

इक्रा लिमिटेड की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि आधार प्रभाव के सामान्य होने तथा भारी बारिश की वजह से बिजली की मांग घटने और निर्माण गतिविधियां कमजोर पड़ने से अगस्त में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सुस्त पड़ा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\