देश की खबरें | संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति ने की बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा शहर में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन और तीन वर्षीय भांजी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इटावा (उप्र), 10 फरवरी इटावा शहर में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन और तीन वर्षीय भांजी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना रविवार देर रात महेरा चुंगी मोहल्ले की है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ज्योति (40) और उसकी बेटी ताशू (तीन) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ज्योति अपनी बेटी ताशू के साथ पिछले तीन साल से मायके में ही रह रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने महिला के पति राहुल के हवाले से बताया कि रविवार रात ज्योति का भाई हर्षवर्धन अपने दो बेटों के साथ उनके कमरे में आया और गोलियां चला दीं जिससे ज्योति तथा ताशू की मौके पर ही मौत हो गई।

राहुल ने किसी ने खुद को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि ज्योति और ताशू लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े थे। घटना के समय ज्योति के पिता लवकुश चौहान घर में ऊपर की मंजिल पर थे जबकि ज्योति, उसका पति राहुल, उसकी बेटी ताशू और हर्षवर्धन की पत्नी नीचे की मंजिल पर थे।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ज्योति के पिता सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी लवकुश चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की साल 2019 में की थी और उनकी देखभाल के लिए वह पिछले तीन साल से उनके साथ ही रह रही थी।

उन्होंने बताया कि ज्योति का पति राहुल का उनके घर आना-जाना लगा रहता था।

पुलिस ने बताया कि तनाव तब बढ़ा जब चौहान ने अपना घर और खेत ज्योति के नाम कर दिया, जिससे हर्षवर्धन नाराज हो गया और घर में अक्सर झगड़े होने लगे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हर्षवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी