विदेश की खबरें | रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल पर एक लाइव कार्यक्रम में महिला ने यूक्रेन युद्ध का किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में उठाया गया यह काफी साहसी कदम है, वह भी ऐसे समय में जब रूस देश में स्वतंत्र मीडिया को अवरुद्ध या बंद करने के पूरे प्रयास कर रहा है और युद्ध को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई भी खबर दिखाना अपराध की श्रेणी में आता है।

देश में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में उठाया गया यह काफी साहसी कदम है, वह भी ऐसे समय में जब रूस देश में स्वतंत्र मीडिया को अवरुद्ध या बंद करने के पूरे प्रयास कर रहा है और युद्ध को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई भी खबर दिखाना अपराध की श्रेणी में आता है।

समाचार कार्यक्रम के दौरान अचानक एक महिला ‘एंकर’ के पीछे एक पोस्ट लिए नजर आने लगी, जिस पर अंग्रेजी में ‘‘ युद्ध नहीं ’’ लिखा था। इसके नीचे रूसी में एक संदेश था, जिसमें लोगों से रूसी प्रचार पर विश्वास न करने का आह्वान किया गया था। महिला के स्क्रीन पर दिखते ही चंद सेकंड में कार्यक्रम में अन्य क्लिप चला दी गई।

रूस का सरकारी टेलीविजन नियमित रूप से सरकारी नीतियों को बढ़ावा दे रहा है और उसका कहना है कि सैनिकों ने यूक्रेन में ‘‘नव-नाज़ियों’’ से लोगों को बचाने और हमला करने की तैयारी कर रहे देश से रूसियों की रक्षा करने के लिए प्रवेश किया है।

राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले एक स्वतंत्र मानवाधिकार समूह ने गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मरीना ओव्स्यानिकोव के तौर पर की है।

समूह ‘ओवीडी-इंफो’ ने अपनी वेबसाइट पर महिला का एक वीडियो साझा किया। उसमें महिला ने कहा, ‘‘ अब जो हो रहा है वह अपराध है। रूस एक हमलावर देश है और इस आक्रामकता के लिए पूरी तरह से (रूसी के राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन जिम्मेदार हैं।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी मंगलवार तड़के एक वीडियो संदेश में मरीना ओव्स्यानिकोव की सराहना की।

इस बीच, रूस ने देश में सोशल मीडिया मंच तथा अन्य ऐप की पहुंच को सीमित कर दिया है। पुतिन ने देश में पश्चिमी मीडिया तथा कई स्वतंत्र समाचार साइट तक पहुंच को भी अवरुद्ध कर दिया है। वहीं, एक नया कानून पारित किया गया है, जो सरकार की नीतियों के विरुद्ध कोई भी जानकारी फैलाने को अपराध की श्रेणी में लाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट