मोदी को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने लगाया आरोप, प बंगाल में गरीबों को नहीं मिल रहा मुफ्त अनाज

इससे पहले बरला ने आरोप लगाया था कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उन्हें घर में नजरबंद कर किया है जिसकी वजह से वह लोगों को राहत सामग्री वितरित नहीं कर पा रहे हैं।

जमात

कोलकाता, 17 अप्रैल भाजपा सांसद जॉन बरला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर शिकायत की है कि पश्चिम बंगाल सरकार सही प्रकार से लोगों में राशन का वितरण नहीं कर रही है जिसके कारण बहुत से गरीब लोग भूख से पीड़ित हैं।

इससे पहले बरला ने आरोप लगाया था कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उन्हें घर में नजरबंद कर किया है जिसकी वजह से वह लोगों को राहत सामग्री वितरित नहीं कर पा रहे हैं।

बरला ने प्रधानमंत्री से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा सकें।

इस संबंध में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि आरोप निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अलीपुरदुआर से सांसद बरला ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि इस संबंध में राज्य सरकार ने अभी तक आदेश जारी नहीं किया है।

इस योजना के तहत गरीबों को अतिरिक्त पांच किलोग्राम गेहूं या चावल और एक किलोग्राम दाल दी जाती है।

योजना की शुरुआत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 26 मार्च को की थी।

बरला ने संवाददाताओं से कहा, “पत्र में मैंने कहा है कि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना-दो के तहत कुछ क्षेत्रों में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में अन्न नहीं दिया जा रहा है। लोगों से इसके लिए पैसे लिए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “उत्तरी बंगाल में बहुत से गरीब लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और उन्हें मुफ्त राशन नहीं दिया जा रहा है। मैंने प्रधानमंत्री से समस्या का समाधान करने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

आरोप का जवाब देते हुए मल्लिक ने कहा कि राज्य सरकार साढ़े सात करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट