देश की खबरें | लोकतंत्र में अगर एक व्यक्ति को आप भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही है: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि लोकतंत्र में अगर आप एक व्यक्ति को भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही बन जायेगा।

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), आठ जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि लोकतंत्र में अगर आप एक व्यक्ति को भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही बन जायेगा।

खरगे ने समाज के सभी वर्गों, खासतौर से अनुसूचित जाति/ जनजाति और अन्य कमजोर तबके, से संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

गुजरात में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी गुजराती पहचान का हवाला देकर प्रधानमंत्री द्वारा वोट मांगे जाने की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर्नाटक में आसन्न चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह भी इसी माटी के सपूत हैं और लोगों से उनका, उनकी पार्टी और इसके नेताओं का समर्थन करने को कहा ।

खरगे ने कहा, ‘‘हर बात के लिए मोदी-मोदी..., लोकतंत्र में यदि आप एक व्यक्ति को भगवान बनाते हैं, तो यह लोकतंत्र नहीं (रह जाता) है, बल्कि यह निरंकुशता है, यह कदम तानाशाही की ओर ले जाएंगे। इस बारे में सोचिये। आपको अपने अधिकारों को जानना है और आपको इसे पाने के लिए संघर्ष करना होगा।’’

वह अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस द्वारा आयोजित एससी/एसटी समुदायों के एक बड़े सम्मेलन 'एक्यता समावेश' को संबोधित कर रहे थे।

खरगे ने कहा, ‘‘अगर आपके पास ताकत है, अगर आप एकजुट हैं, तो आपको भाव दिया जायेगा। अगर आप एकजुट नहीं हैं, तो समाज में हर कोई ‘बांटो और राज करो’ का सिद्धांत आपके ऊपर लागू करेगा, जिसका इस्तेमाल ब्रिटिश ने किया था और अब मोदी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना लक्ष्य होना चाहिए। खरगे ने आगे कहा, ‘‘अगर संविधान और लोकतंत्र है, तो कोई भी आरक्षण और पदोन्नति मांग सकता है तथा विधायक या मंत्री बन सकता है।

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि लाखों लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल हो रहे हैं, जो एक राष्ट्रव्यापी यात्रा है, क्योंकि यह बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड