विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी के विरोध मार्च के मद्देनजर न्यूजीलैंड, अफ्रीका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में आठ फरवरी से शुरू होने जा रही त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को पुख्ता करने के तहत बुधवार से लाहौर में सेना के जवान और रेंजर्स तैनात रहेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, चार फरवरी पाकिस्तान में आठ फरवरी से शुरू होने जा रही त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को पुख्ता करने के तहत बुधवार से लाहौर में सेना के जवान और रेंजर्स तैनात रहेंगे।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने इसी दिन विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने पांच फरवरी से 10 फरवरी के बीच लाहौर में त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की तैनाती की अनुमति दी है।’’

खान (72) कई मामलों में 2023 के मध्य से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं और फरवरी 2024 में हुए आम चुनावों के बाद से मौजूदा सरकार और खान की पार्टी के बीच टकराव देखा जा रहा है।

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह आठ फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाएगी और इस दिन लाहौर में ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर विरोध रैली निकालेगी।

पिछले साल आठ फरवरी को ही पाकिस्तान में आम चुनाव हुए थे और पीटीआई आरोप लगाती रही है कि चुनाव में उनकी पार्टी को मिले जनादेश में गड़बडी की गई।

सेना और रेंजर्स के अलावा, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस के जवानों को भी दोनों टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेशी टीमों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के तहत मुकाबले आठ से 10 फरवरी के बीच गद्दाफी स्टेडियम में और 12 से 14 फरवरी के बीच कराची में खेले जाएंगे।

हालांकि सरकार ने अभी तक ‘पीटीआई’ को रैली के लिए अनुमति नहीं दी है, लेकिन ‘पीटीआई’ ने कहा कि चाहे जो भी हो वह विरोध मार्च निकालेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट