विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी ने पीपीपी, पीएमएल-एन के साथ गठबंधन से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने बलबूते संघीय सरकार बनाने की स्थिति में है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ फरवरी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने बलबूते संघीय सरकार बनाने की स्थिति में है।

चुनाव आयोग ने अब तक नेशनल असेंबली की 139 सीट के नतीजों की घोषणा की है, जिसमें से 55 सीट पर खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। पीएमएल-एन को 43 सीट पर जीत मिली है, जबकि पीपीपी के खाते में 35 सीट गई है।

बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की आवश्यकता है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं।

‘जियो न्यूज’ ने पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान के हवाले से कहा, ‘‘हम पीपीपी या पीएमएल-एन के संपर्क में नहीं हैं।’’

गौहर खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी नेशनल असेंबली की 150 सीट जीत रही है और केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीट हासिल करने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पीपीपी और पीएमएल-एन के साथ गठबंधन सरकार बनाने का इरादा नहीं रखते हैं।’’ गौहर खान ने कहा, ‘‘हम केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि पीटीआई को खैबर पख्तूनख्वा में स्पष्ट बढ़त हासिल है और वह वहां भी सरकार बनाएगी।

गौहर खान ने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार पीटीआई के हैं और जोर दिया कि वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पीएमएल-एन नेता इसहाक डार ने कहा कि जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवार उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने शुक्रवार को ‘जियो न्यूज’ से बातचीत में कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार ने हमसे संपर्क किया है और वे संविधान के अनुसार अगले 72 घंटों में किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी